Delhi NCR Weather Update:दिल्ली -NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज ,बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड

Delhi NCR Weather Update:दिल्ली -एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है।रविवार रात दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई।तेज बारिश होने से ठंड बढ़ गई। बता दें कि रविवार को एनसीआर समेत यूपी और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।बारिश के कारण मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली में छाए हुए है बादल

रविवार को दिल्ली में काले बादल छाए हुए है।दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है जताया है।दिन में दक्षिण-पूर्व व उत्तर-पूर्व से हवाएं चलने का अनुमान है।रविवार से सुबह के तापमान में गिरावट का अनुमान है। सुबह के तापमान में यह गिरावट छह मार्च तक जारी रहेगी।

Delhi News:नांगलोई में दुकानदारों ने फ्लाइओवर के निर्माण में देरी पर जताई आपत्ति, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

बारिश के कारण मौसम में हुआ बदलाव…

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली में मौसम साफ बना रहेगा।चार मार्च के बाद मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है।जबकि दिन के तापमान में मामूली बढ़त हो सकती है।वहीं दिल्ली में मौसम विभाग ने सात मार्च के बाद (8 March)से दिल्ली में दिन के समय समय अच्छी धूप खिलने का अनुमान जताया है। बता दें कि शनिवार को दिल्ली में हुई हल्की बारिश और दिन में चली तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एनसीआर में आज शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसस विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अनुमान जताया कि आज रायबरेली, गोरखपुर में तूफान की आशंका है वहीं बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी बारिश हो सकती है. आईएमडी के  अनुसार  हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी होगी. हालांकि, आज यानी रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। बता दें कि बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में भयंकर ठंड पड़ रही है।वहीं 5 मार्च के बाद मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *