Delhi: प्रधानमंत्री मोदी से नीरज चोपड़ा ने की मुलाकात, क्या हुई खास बात?

Delhi:

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की।इस साल की शुरुआत में एक निजी समारोह में पूर्व टेनिस खिलाड़ी मोर से परिणय सूत्र में बंधने वाले चोपड़ा इस समय किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले रहे हैं।

Read also- शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर CM सैनी ने दिया ये जवाब

मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात हुई। खेल समेत कई मुद्दों पर हमारी अच्छी बातचीत हुई।’चोपड़ा के लिए यह साल मिला-जुला रहा। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर भाला फेंककर यह जादुई आंकड़ा पार किया, लेकिन फिटनेस संबंधी समस्याओं से जूझने के कारण वह सितंबर में विश्व चैम्पियनशिप में अपने खिताब का बचाव नहीं कर पाए और आठवें स्थान पर रहे।Delhi:

Read also- Patiala: पंजाब मे पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

उन्होंने बेंगलुरू में अपने नाम पर स्थापित भाला फेंक प्रतियोगिता की मेजबानी भी की और उसमें जीत हासिल की।इस स्टार खिलाड़ी ने सत्र की शुरुआत में चेक गणराज्य के दिग्गज जान जेलेजनी को अपना नया कोच नियुक्त किया था।जेलेजनी के नाम पर तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक और भाला फेंक में 98.48 मीटर का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *