पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार के अंदर मिले 3 लोगों के शव, खुदकुशी करने का शक

Delhi News: Bodies of 3 people found inside car on Peeragarhi flyover, suicide suspected

Delhi News: बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार 8 फरवरी को एक कार के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, ये मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अपराह्न 3.50 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई जिसमें पुलिस को सूचित किया गया कि तीन लोग बंद दरवाजों वाली एक कार के अंदर बैठे हैं और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

Read Also: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों का बीमा दोगुना करके 10 लाख रुपये किया, बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को भी मंज़ूरी दी

पुलिस के मुताबिक मौके पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने कार को फ्लाईओवर के बगल में एक सर्विस लेन के पास खड़ी पाया, जिसमें तीन लोग बेसुध बैठे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर आपातकालीन कर्मियों को कार के अंदर तीन लोग मृत मिले, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम को सूचित किया गया और इलाके की घेराबंदी की गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों शव कार के अंदर मिले जिसके दरवाजे बंद थे….  Delhi News

घटनास्थल पर किसी तरह की हाथापाई के कोई निशान नहीं थे। शवों पर कोई बाहरी चोट के निशान भी नहीं थे और मोबाइल फोन और निजी सामान सहित सभी कीमती वस्तुएं कार के अंदर सुरक्षित पाई गईं।’’ पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई है। कार रणधीर के नाम पर पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि ये तुरंत पता नहीं चल पाया कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे या नहीं। Delhi News

Read Also: PM मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा-2026’ के दूसरे एपिसोड में छात्रों से करेंगे संवाद

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार को घटनास्थल पर कुछ समय पहले खड़ा किया गया था, जिसके बाद राहगीरों ने उसे देखा और कार में बैठे लोगों को बेसुध देखकर पुलिस को सूचित किया। जांचकर्ता मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके। पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज और घटना से पहले वाहन की आवाजाही की भी जांच कर रही है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *