कौन है ये विजय नायर ? जो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को करता था रिपोर्ट

Vijay Nair
Vijay Nair: दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के नेता बुरी तरह फंसते नजर आ रहे है। इस केस में सबसे पहले दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार हुए थे।फिर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो चुके है। सीएम केजरीवाल 15 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। उन्हें तिहाड़ जेल में भेज दिया गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। तो उन्होंने पहली बार अपने मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया।

Vijay Nair

Read also-केजरीवाल को तिहाड़ जेल में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानें कैसे मिलेगा..नाश्ता और खाना?

ED ने किया सनसनीखेज खुलासा …

ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने  सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि  केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे है। इस दौरान ईडी का दावा है कि पूछताछ के समय केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर उन्हें नहीं, बल्कि दिल्ली की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे। ईडी ने जब यह बात अदालत ( COURT) में बताई, तब केजरीवाल ने इस बात का खंडन नहीं किया।

कौन है ये विजय नायर ?

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में विजय नायर बड़ा नाम है। और वह उन लोगों में शामिल है जिसकी शराब घोटाले मामले में सबसे पहले गिरफ्तारी हुई थी। सीबीआई ने विजय नायर को मनीष सिसोदिया को करीबी बताया था। विजय नायक कुछ समय तक आम आदमी पार्टी का कॉम्बिनेशन प्रभारी भी रहा है। वो ऐटरटेनमेट जगत का जाना माना नाम है। विजय नायर 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़ा था। और AAP के लिए फंड जुटाने का काम करता था।सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप  संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चौंकाने वाली बात कही । इस घोटाले का आरोपी विजय नायर मुझे नहीं आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *