शपथ के बाद पहले दिल्ली दौरे पर बिहार के CM सम्राट चौधरी, PM मोदी से की मुलाकात

Delhi News: Bihar CM Samrat Chaudhary meets PM Modi on his first visit to Delhi after swearing-in

Delhi News: बिहार की सियासत में नया दौर शुरू हो गया है। बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दिल्ली दौरा है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। पीएम मोदी से मुलाकात की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं पीएम से मुलाकात से पहले सीएम सम्राट चौधरी की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी मुलाक़ात हुई है।

दरअसल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दिल्ली का यह पहला दौरा है। सीएम सम्राट चौधरी अब गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। अपने दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिष्टाचार मुलाकात के साथ-साथ बिहार के विकास, कानून-व्यवस्था और केंद्र की योजनाओं को लेकर भी चर्चा कर रहे है। सम्राट चौधरी कह चुके है कि वे बिहार में पीएम मोदी और नीतीश कुमार मॉडल के अनुसार शासन चलाएंगे। दिल्ली में सीएम सम्राट चौधरी की यह मुलाकात बिहार की नई सरकार के लिए केंद्र से मजबूत समर्थन का संकेत मानी जा रही है।

Read Also: बड़ौली का कांग्रेस पर हमला! ‘महिला आरक्षण बिल का विरोध पाप, 2029 में BJP देगी 33% हक’

Delhi News- दरअसल बिहार में कैबिनेट का विस्तार बाकी है।सीएम सम्राट चौधरी के अलावा बीजेपी कोटे से कोई भी विधायक मंत्री नहीं बना है। जेडीयू से सिर्फ बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। मतलब, पूरा का पूरा मंत्री पद खाली है। बिहार में 33 मंत्री बनाए जा सकते हैं।ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात को संभावित बिहार कैबिनेट विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *