CM आतिशी ने अवैध रूप से रोहिंग्याओं को बसाने के लिए केंद्र सरकार ठहराया जिम्मेदार

Atishi News:

Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने रविवार यानी की आज 15 दिसंबर को केंद्र की बीजेपी सरकार पर राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप लगाया। आतिशी ने कहा, ये तो साफ है कि दिल्ली में आज अगर अवैध रूप से रोहिंग्यां रिफ्यूजी रह रहे हैं तो उनको बसाने वाली बीजेपी शासित वाली केंद्र सरकार है। एक राज्य से दूसरे राज्य में अवैध अप्रवासियों को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है?

Read Also: इंस्टेंट एनर्जी के लिए अगर आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक तो अब सेवन से पहले जान लें इसके नुकसान !

CM आतिशी ने कहा कि ये बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी है। आज ये साफ है कि वो अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं। इसके अलावा CM आतिशी ने ये भी कहा कि ये भी हो सकता है कि राजधानी दिल्ली में जानबूझ कर अप्रवासियों को लाया गया हो। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी की शरणार्थी नीति के तहत रोहिंग्या प्रवासियों को दिल्ली और बाकी राज्यों में बसाया जा रहा है? क्या ये सब पूर्व नियोजित तरीके से हो रहा है?

Read Also: खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, इंफाल-मायांग हाईवे पर खोदा गड्ढा

बता दें, 2022 में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के दो ट्वीट का हवाला देते हुए आतिशी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लोगों और सरकार को अंधेरे में रखकर बड़ी संख्या में अवैध रोहिंग्या शरणार्थियों को राष्ट्रीय राजधानी में बसाया है। फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी शरणार्थियों का मुद्दा गरमाया हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *