इंस्टेंट एनर्जी के लिए अगर आप भी पीते हैं एनर्जी ड्रिंक तो अब सेवन से पहले जान लें इसके नुकसान !

मार्केट में आजकल कई जाने-माने ब्रांड्स और कई लोकल ब्रांड्स की एनर्जी ड्रिंक मिल रही हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में इंस्टेंट एनर्जी के लिए लोग इसका जमकर सेवन भी कर रहे हैं। लोग इसके फायदे तो देख रहे हैं, मगर इससे होने वाले नुकसान से अनजान हैं। इस खबर में हम आपको एनर्जी ड्रिंक्स से होने वाले इन्हीं नुकसानों के बारे में बताएंगे।

Read Also: खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, इंफाल-मायांग हाईवे पर खोदा गड्ढा

आपको बता दें, बाजारों में तरह-तरह के एनर्जी ड्रिंक मिल रहे हैं और लोग अपनी थकावट दूर कर शरीर को तरोताजा रखने के लिए इंस्टेंट एनर्जी के तौर पर इसे जमकर पी रहे हैं। इनको पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक है शायद लोग ये नहीं जानते। इसका सेवन करने से लोगों के ब्रेन की ग्रोथ पर बुरा असर पड़ता है। वहीं हाई शुगर लेवल और हाई कैफीन युक्त वाले ये एनर्जी ड्रिंक लोगों में मधुमेह की बीमारी का बड़ा कारण बन गए हैं।

एनर्जी ड्रिंक स्वाद में तो बहुत अच्छे लगते हैं मगर शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं, क्योंकि इसमें कई हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। एनर्जी ड्रिंक में शुगर और कैफीन की अधिक मात्रा होती है, जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसमें टॉरिन नामक एक पदार्थ होता है और विटामिन B की भी अधिक मात्रा होती है जिसके अत्यधिक सेवन से लोगों को उल्टी, दस्त, लीवर में दर्द, सिर दर्द और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Also: सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना बेहद फायदेमंद, कई परेशानियों को करता है दूर

लोगों को बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके साथ ही नींद की समस्या, चिंता-तनाव और दांतों संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। एनर्जी ड्रिंक पीने से बचाव के लिए आप कुछ तरीके जरूर अपना सकते हैं। जैसे कि- बाजार में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक का सेवन करना त्याग दें। घर पर स्वस्थ पेय पदार्थ बनाकर पीएं जिनसे हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *