दोपहर 12 बजे रेखा गुप्ता लेंगी CM पद की शपथ, जानें मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल?

Delhi News: Rekha Gupta will take oath as CM at 12 noon, know who will be included in the cabinet? new-delhi-city--election,Delhi CM Oath Ceremony, Delhi New CM, Delhi, Chief Minister, Rekha Gupta, Ramlila Ground, Delhi CM swearing-in ceremony, delhi cm announcement, delhi cm name, bj, delhi news, delhi latest news, delhi news update,Delhi news

Delhi News: पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी ने बुधवार 19 फरवरी की शाम को ये ऐलान किया। लगभग 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में पार्टी के लौटने के बाद शीर्ष पद किसे मिलेगा, इस पर 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया।

Read Also: NDRF ने 1,300 नाविकों को बुनियादी जल बचाव कौशल में किया प्रशिक्षित

बीजेपी सरकार में कोई उप-मुख्यमंत्री होगा या नहीं, इस बारे में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं किया गया है। रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, पंकज सिंह, रविंदर सिंह इंद्राज और कपिल मिश्रा कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। गुरुवार 20 फरवरी की सुबह जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना में इन नामों की पुष्टि की गई।

Read Also: Delhi New CM: दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर दी बधाई

दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम सात मंत्री हो सकते हैं। बुधवार 19 फरवरी की शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक में पहली बार विधायक बनी रेखा गुप्ता को दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने वी. के. सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया। देर रात एलजी की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि उन्होंने रेखा गुप्ता के दावे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है।

NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *