Mission 2024: लोकसभा की चुनावी जंग को तैयार हरियाणा यूथ कांग्रेस ब्रिगेड, महासम्मेलन से क्या बनेगा काम ?  

Mission 2024: हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं हरियाणा यूथ कांग्रेस की फौज भी अब लोकसभा में पूरी जान फूंकने को तैयार है। वहीं अंबाला लोकसभा का यूथ महासम्मेलन 13 फरवरी को यमुनानगर में होने जा रहा है जिसमें दिल्ली से कई बड़े नेता शिरकत करने आएंगे और चुनावी हुंकार भरेंगे।

चुनावी Mission 2024 को लेकर सियासी दलों की तैयारियां जोरों पर

लोकसभा के चुनावी संग्राम के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं जिससे चुनाव में जीत हासिल करने में आसानी हो सके। हरियाणा में इन दिनों राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गर्म है। लोकसभा, जिला और विधानसभा के स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Read Also: महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 14 बच्चे झुलसे

कांग्रेस करेगी महासम्मेलन

चुनावी जंग में अपनी जीत को पक्का करने के मकसद से हरियाणा यूथ कांग्रेस प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर महासम्मेलन का आयोजन करने जा रही है। 13 मार्च को यमुनानगर में हरियाणा यूथ महासम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें अंबाला लोकसभा यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी हरियाणा यूथ कांग्रेस के महासचिव विशाल सैनी ने दी है।

कांग्रेस के इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में दिल्ली से भी कई बड़े नेता शिरकत करने आएंगे। इससे पहले उन्होंने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली और क्षेत्र में उनकी ड्यूटी लगाई। उन्होंने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने जो वादे नौजवानों से किए थे उस पर खरे नहीं उतरी। मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने का जो वादा किया था उससे भी सरकार मुकर गई।

Read Also: Delhi News: नमाज पढ़ रहे रहे युवक पर लात मारने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड- हुआ सस्पेंड

इसके अलावा विशाल सैनी ने कहा कि इससे पहले भी हरियाणा यूथ कांग्रेस की ड्यूटी चुनाव में अलग-अलग राज्यों में लगी है और उसके अच्छे परिणाम भी कांग्रेस को मिले हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल, पंजाब और राजस्थान में हरियाणा यूथ कांग्रेस ने अच्छी भूमिका निभाई। अब यूथ कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *