Delhi: देशभर में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, वैकल्पिक इंतजाम करने को हुए मजबूर

Delhi:

Delhi:  इंडिगो के कई हवाई अड्डों से सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने के बाद देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्री परेशान हो गए। शुक्रवार को काम पर लौटने वाले एक डॉक्टर ने कहा, “मुझे आज से ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन मैं नहीं आ पा रहा हूं, हम पिछले 24 घंटों से हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।” शुक्रवार को इंडिगो ने घोषणा की कि वो कई हवाई अड्डों से आज के लिए सभी उड़ानें रद्द कर रहा है, क्योंकि एयरलाइन की परिचालन समस्याएं नियंत्रण से बाहर हो गई हैं। Delhi:

Read Also- London: DDLJ के 30 वर्ष पूरे होने पर, लंदन में लगा राज-सिमरन का आइकॉनिक स्टैच्यू

चीन, जापान, ताइवान, अमेरिका, मलेशिया और सिंगापुर जैसे छह देशों के 80 लोगों का एक समूह दिल्ली होते हुए वाराणसी जाने वाला था, लेकिन जिस उड़ान में वे जाने वाले थे, उसके रद्द हो जाने के कारण उनकी योजना रद्द हो गई। ग्रुप के एक सदस्य ने कहा, “हम 80 लोगों का एक समूह हैं। हमें वाराणसी जाना था। हमें उड़ाने के रद्द होने के बारे में कोई ईमेल नहीं मिला। जापान, ताइवान, अमेरिका, मलेशिया, चीन और सिंगापुर जैसे छह देशों के 80 लोग बुद्ध के दर्शन करने यहां आए हैं। कुछ लोगों का एक समूह एक विवाह समारोह के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने वाला था, लेकिन हवाई अड्डे पर उन्हें बताया गया कि कोई उड़ान नहीं है। Delhi:

Read Also- Bharat: पीएम मोदी-पुतिन के बीच हुई वार्ता, पीएम ने कहा भारत-रूस की दोस्ती ‘ध्रुव तारे की तरह

यात्रियों के ग्रुप के एक सदस्य ने कहा, “यात्रियों की जरूरतों को देखने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं है। कोई कुछ नहीं बता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है? अगर किसी आपात स्थिति में कोई उड़ान रद्द हो जाती है, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना एयरलाइन का फर्ज है।हम अभी एक निजी बस का इंतजाम करेंगे। कल हमें एक रिसेप्शन में जाना है, पटना हवाई अड्डे पर फंसी एक अन्य यात्री ने बताया कि उसे एयरलाइन की ओर से ‘वेलकम अबोर्ड’ का संदेश मिला था, लेकिन जब वह हवाई अड्डे पहुंचा, तो उसे बताया गया कि उसकी उड़ान रद्द कर दी गई है। यात्री ने कहा “मेरी उड़ान पटना से दिल्ली और फिर दुबई के लिए थी। मुझे सुबह ‘वेलकम अबोर्ड’ का संदेश मिला और जब मैं यहां पहुंचा, तो उन्होंने बताया कि उड़ान रद्द कर दी गई है,” Delhi:

एक इजरायली पर्यटक को कोलकाता जाने वाली उड़ान पकड़नी थी और फिर बाद में इजरायल के लिए कनेक्टिंग उड़ान पकड़नी थी। उसने कहा, “मुझे कोलकाता जाना है, लेकिन वे कह रहे हैं कि उड़ान रद्द कर दी गई है। अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। मुझे कोलकाता से इजरायल जाने वाली उड़ान पकड़नी थी। मुझे कोलकाता जाने के लिए दूसरी उड़ान चाहिए। मुझे वहां पहुंचना ही होगा।” Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *