Sports News: पुरूष हॉकी विश्व कप: फ्रांस को शूटआउट में हराकर जर्मनी सेमीफाइनल में पहुंचा

Sports News: सात बार की चैंपियन जर्मनी ने जूनियर पुरूष हॉकी विश्व कप के रोमांचक क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को पिछली उपविजेता फ्रांस को शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि स्पेन ने भी न्यूजीलैंड को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। दो साल पहले खेले गए फाइनल की यादें ताजा करते हुए जर्मनी ने एक बार फिर जोश से भरी फ्रांस टीम पर अपना दबदबा कायम रखा। Sports News

Read Also- Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम पर यह मुकाबला देखने के लिये दोनों यूरोपीय दिग्गज टीमों के खिलाड़ियों के परिजन मौजूद थे जो लगातार हौसला अफजाई कर रहे थे। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 से बराबर रहने के बाद मैच शूटआउट तक खिंचा । शूटआउट में जर्मनी के लिये जोनास वोन जर्सम, जस्टस वारवेग और लुकास कोसेल ने गोल दागे जबकि फ्रांस के लिये सिर्फ आर्टिस्टाइड मिकालेस ही गोल कर सके। Sports News

इससे पहले निर्धारित समय में फ्रांस ने आखिरी पांच मिनट बाकी रहते हुए डोलोउ के फील्ड गोल के दम पर स्कोर 2 -2 से बराबर किया । हाफटाइम तक दोनों टीमें एक एक गोल की बराबरी पर थी। जर्मनी के लिये 30वें मिनट में एलेक वोन श्वेरिन ने पहला गोल दागा लेकिन इसी मिनट जवाबी हमले में फ्रांस के मेलो मार्तिनेश ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके स्कोर बराबर कर दिया। Sports News

Read Also- Delhi: देशभर में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, वैकल्पिक इंतजाम करने को हुए मजबूर

ब्रेक के बाद छठे मिनट में जर्मनी के पॉल ग्लांडेर ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को फिर बढत दिला दी थी लेकिन फ्रांस के डोलोउ ने 55वें मिनट में स्कोर बराबर कर दिया । इससे पहले बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी सेकंडों में पेनल्टी कॉर्नर पर ब्रूनो अविला के गोल के दम पर स्पेन ने न्यूजीलैंड को 4-3 से हराया।स्पेन ने पहले ही क्वार्टर में तीन गोल करके मैच का रूख एकतरफा करने की कोशिश की लेकिन न्यूजीलैंड ने अगले तीन क्वार्टर में एक एक गोल करके वापसी की और लग रहा था कि मैच शूटआउट तक जायेगा लेकिन स्पेन को आखिरी पलों में निर्णायक पेनल्टी कॉर्नर मिला। Sports News

फ्रांस के खिलाड़ी हालांकि इससे आश्वस्त नहीं थे और उनका मानना था कि समय पूरा हो चुका था । स्पेन के लिये निकोलस मुस्तारोस ने दूसरे मिनट में, जोसेफ मार्तिन ने दसवें और अलबर्ट सेराहिमा ने 12वें मिनट में फील्ड गोल किये। न्यूजीलैंड के लिये सैम लिंट्स ने 22वें और 60वें मिनट में गोल दागे जबकि रियान पार ने 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया। Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *