PM मोदी ने तमिल सिनेमा के निर्देशक और निर्माता भारतीराजा के निधन पर जताया दुख

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जानेमाने फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक पी. भारतीराजा के निधन पर गुरुवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वे फिल्म जगत की महान हस्ती थे, जिनकी रचनाओं से तमिल सिनेमा में बदलाव आया।

Read Also- Rajasthan: बीकानेर में करीब 90 साल पुरानी दुकान आज भी अपने पुराने स्वाद के लिए है मशहूर

भारतीराजा का बुधवार को चेन्नई में उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया।उन्होंने तमिल सिनेमा को स्टूडियो की सीमाओं से निकालकर गांवों और वास्तविक परिवेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने पीछे समृद्ध सिनेमाई विरासत छोड़ गए।

Read Also-Kerlam: वायनाड का यह घर हर FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना के लिए एक मंदिर जैसा बन जाता है

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘थिरु भारतीराजा जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे फिल्म जगत की महान हस्ती थे, जिनकी कृतियों से तमिल सिनेमा में बदलाव आया। विशेष रूप से ग्रामीण जीवन का उनका चित्रण उल्लेखनीय था। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *