Delhi: दिल्ली में पीएम मोदी ने म्यांमार राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय मुलाकात

Delhi:

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात की। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।Delhi:

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग प्रधानमंत्री मोदी के निजी निमंत्रण पर 30 मई से पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं। आज हैदराबाद हाउस में हुई इस मुलाकात में व्यापार, कनेक्टिविटी, बॉर्डर मैनेजमेंट, सुरक्षा सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।Delhi:

Read Also:  Share Market: गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, अमेरिका-ईरान जंग का बाजार पर बुरा असर

दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार के बीच व्यापार को 2030 तक 5 बिलियन डॉलर तक बढ़ाने, कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट प्रोजेक्ट, ट्राइलेटरल हाईवे जैसी कनेक्टिविटी पहलों और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।यह मिन आंग ह्लाइंग की राष्ट्रपति पद संभालने के बाद भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। इससे पहले उन्होंने बोधगया में महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और विदेश मंत्री एस. जयशंकर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की।Delhi:

Read Also:  Delhi: पश्चिम एशिया संकट पर ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर अंतर मंत्रालय समूह ने दी अपडेट जानकारी

भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत म्यांमार के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। दोनों देश साझा सीमा, सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सहयोग के आधार पर मजबूत साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं।इस मुलाकात से दोनों देशों के बीच शांति, प्रगति और समृद्धि की नई राहें खुलने की उम्मीद है।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *