दिल्ली पुलिस ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अपना 79वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे और उन्होंने परेड की सलामी ली। दिल्ली पुलिस की सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी, स्वाट टीम, श्वान दस्ता, बैंड दल, मोटरसाइकिल सवार, पीसीआर इकाइयों तथा अन्य विशेष इकाइयों ने समन्वित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया।

Read Also: जनवरी में वस्तु निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 34.68 अरब डॉलर पर पहुंचा

मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि बल राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में पुलिस आयुक्त ने कहा कि बल की प्राथमिकताओं में “नशा मुक्त भारत” का निर्माण, साइबर आतंकवाद का उन्मूलन और संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करना शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मुठभेड़ों में नौ गैंगस्टर मारे गए तथा विशेष प्रकोष्ठ विदेश भागे 32 गैंगस्टर की केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से निगरानी कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पदक तथा पुलिस स्टेशनों को सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन पदक प्रदान किए। दिल्ली पुलिस की 10 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को और भी अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज 857 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही, 368 करोड़ रुपये की लागत से स्पेशल सेल के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर का ई-शिलान्यास भी किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *