Delhi Politics: AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Politics
Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरव भारद्वाज ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि यमुना नदी की सफाई को लेकर भाजपा फर्जीवाड़ा कर रही है और प्रधानमंत्री के लिए नकली यमुना घाट तैयार कराया गया है। पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सौरव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बिहार चुनाव से पहले यमुना सफाई का झूठा प्रचार कर रही है। Delhi Politics

Read Also: दिल्ली में 79वें शौर्य दिवस के मौके पर ‘शौर्यवीर – रन फॉर इंडिया 2025’ का किया गया आयोजन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा झूठ पर झूठ बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने यह प्रचारित किया कि यमुना साफ हो गई है, जबकि हकीकत इसके उलट है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि बिहार चुनाव से पहले दिल्ली सरकार को यमुना साफ करने का सर्टिफिकेट मिल जाए। Delhi Politics
उन्होंने बताया कि जब यमुना में झाग दिखने लगे तो भाजपा नेताओं ने झूठ को छिपाने के लिए और कई झूठ बोले। भाजपा नेताओं ने पहले जिस केमिकल के प्रयोग का विरोध किया था, अब वही केमिकल खुद इस्तेमाल कर रहे हैं।
सौरव भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने फर्जीवाड़े को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री को भी इसमें शामिल करने जा रही है। दावा किया कि वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री के आने की तैयारी है, जहां मीडिया की एंट्री नहीं होगी और केवल सरकारी कैमरे मौजूद रहेंगे। Delhi Politics

Read Also: चिराग दिल्ली में पांच मंजिला इमारत में आईं दरारें, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

भारद्वाज के अनुसार, प्रधानमंत्री के लिए फिल्टर पानी से नकली यमुना घाट तैयार किया गया है, ताकि जनता को लगे कि नदी साफ हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोटों के लिए पूर्वांचली समाज के साथ धोखा कर रही है और छठ मैया का अपमान कर रही है। Delhi Politics
AAP नेता सौरव भारद्वाज ने भाजपा पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा मामला वोट बैंक की राजनीति से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान जनता की सेहत पर नहीं, बल्कि चुनावी प्रचार पर केंद्रित है। अब देखना होगा कि सौरव भारद्वाज के इन गंभीर आरोपों पर भाजपा की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है। Delhi Politics

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *