दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने क्यों कहा जब तक तानाशाही की ये सरकार है, आंदोलन जारी रहेगा ?

Delhi Politics
Delhi Politics: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि जब तक तानाशाही की ये सरकार है, आंदोलन जारी रहेगा।गोपाल राय ने कहा कि 31 मार्च को विपक्षी गुट इंडिया के नेता और लोग रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे।

Read also-AAP का विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगी – कई मार्ग बंद

गोपाल राय ने BJP पर की टिप्पणी…

दिल्ली के लोग शांतिपूर्वक अपने लोकतांत्रिक संवैधानिक अधिकार के तहत आंदोलन कर रहे हैं, और अपनी जायज मांग को सामने उठा रहे हैं ये सवाल जानना चाहते हैं, इसका जवाब जानना चाहते हैं सीएम को बेल, शरद रेड्डी को आखिर में बेस कैसे मिलती है। सीएम को बेल नहीं मिलती है। भारतीय जनता पार्टी के खाते में 55 करोड़ पहुंच जाते हैं इस पर भाजपा के लोग आखिर मौन हैं और आंदोलन को रोकने के लिए पुलिक की छावनी बना रहे हैं। मुझे लगता है इससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं हो सकता। अभी 31 मार्च को रामलीला मैदान में पूरा इंडिया गठबंधन और पूरे देश के लोग इकट्ठा हो रहे हैं। और ये आंदोलन की सिलसिला जारी रहेगा। जब तक तानाशाही की ये सरकार है।”

दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद..

दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दरअसल, ‘आप’ के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस ने 7, लोक कल्याण मार्ग समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था  को बढा दिया है।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शन की वजह से नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के इलाकों में आवाजाही में परेशानी आ सकती है.इसी के साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की सुचारू आवाजाही के लिए सात मार्ग परिवर्तन बिंदु यानी डायवर्जन प्वाइंट की व्यवस्था की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *