AAP का विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगी – कई मार्ग बंद

Delhi Traffic Updates

Delhi Traffic Updates:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन जारी है। इसको देखते हुए दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सेंट्रल दिल्ली में यातायात प्रभावित होगा और तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और केमल अतातुर्क मार्ग पर गाड़ियों की पार्किंग पर भी रोक लगा दी गई है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेशी के बाद केजरीवाल को28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड में भेज दिया गया है।

दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद..

सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन, सचिवालय मेट्रो स्टेशन  के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा। आप केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली  का आयोजन करने की घोषणा की है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *