दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बरकरार, कई इलाकों में AQI 300 के पार

Delhi Aqi: 

Delhi Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। कई इलाकों में मंगलवार 26 नवंबर की सुबह एक्यूआई “गंभीर” कैटेगरी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से कम से कम 16 ने सुबह आठ बजे एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया।

Read Also: सड़क किनारे तंबू में घुसी बेकाबू ट्रक, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

आईएमडी ने मंगलवार यानी की 26 नवंबर को हल्के कोहरे का अनुमान जताया है। अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इससे पहले सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *