गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो कारों की टक्कर में एक की मौत,चार घायल

Delhi Road Accident-  दिल्ली के गीता कॉलोनी से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास सलीम गर्ग रोड पर मंगलवार सुबह दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। . उसे ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया है, हालात गंभीर बताई जा रही है. जिसकी मौत हुई उसकी उम्र 40 साल बताई जा रही है. पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है, आगे की पूछताछ जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा नंबर प्लेट वाली सेलेरियो कार को उल्टी दिशा में रॉन्ग साइड से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी।

स्विफ्ट कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए गलत कैरिजवे में प्रवेश कर गई और सेलेरियो से टकरा गई।हादसे में 40 साल के स्विफ्ट कार चला रहे गौरव मल्होत्रा की मौत हो गई।हादसे में बाकी तीन लोग घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसका इलाज ट्रॉमा सेंटर में किया जा रहा है।

Read also –दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 10 उड़ानें डायवर्ट, 100 में हुई देरी

रॉग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर

पूछताछ में पता चला कि सेलेरियो को रॉन्ग साइड से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे बीच सड़क का डिवाइडर भी टूट गया। स्विफ्ट कार के ड्राइवर लक्ष्मी नगर निवासी गौरव मल्होत्रा की जान चली गई है। वहीं, अन्य चार सुमित, सौरव और 2 अज्ञात को चोटें आई हैं। इनमें से एक अज्ञात की हालत गंभीर हैं। वह ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *