हरिद्वार में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, कांवड़ियों के लिए सभी जरूरी इंतजामों में जुटा जिला प्रशासन

Uttarakhand

Uttarakhand: सालाना कांवड़ यात्रा बस कुछ ही हफ्तों में शुरू होने वाली है। इसे देखते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार में अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। यात्रा के दौरान शिव भक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ गंगा जल लेने के लिए जिले में पहुंचती है।कांवड़ यात्रा पवित्र श्रावण महीने में की जाती है। Uttarakhand:

Read Also: Odisha: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी जोरों पर,अनुष्ठान पूरे होने के बाद बढ़ाई सुरक्षा

इसमें कांवड़िए गंगा नदी से पवित्र जल लाते हैं और उसे अपनी पसंद के शिव मंदिर में या फिर अपने गृहनगर में शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ियों की यात्रा सुचारू और बिना किसी परेशानी के पूरी हो, इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। Uttarakhand:

Read Also: Politics: उपराष्ट्रपति ने कहा ‘स्थायी सम्मान केवल चुनावी जीत से नहीं, बल्कि जनसेवा से प्राप्त होता है’

सुरक्षा सुनिश्चित करना तैयारियों का एक अहम हिस्सा है। श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हर की पौड़ी घाट समेत कई अहम जगहों पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।इस साल की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई को पवित्र श्रावण महीने के पहले दिन शुरू होगी और 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन खत्म होगी। Uttarakhand:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *