Delhi Robbery: दिल्ली में 44 लाख रुपये की लूट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Robbery

Delhi Robbery: दिल्ली में शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में एक व्यक्ति से 44 लाख रुपये से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने शुक्रवार रात बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानसरोवर पार्क निवासी प्रभय तिवारी (26) और उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर निवासी सरब तिवारी उर्फ प्रफुल (21) के रूप में हुई है।

Read Also: PM NARENDRA MODI: पीएम मोदी का आज से उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरा, 4 दिन में क्या-क्या करेंगे?

उन्होंने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र कुमार (52) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अवधेश तिवारी ने उन्हें 44 लाख रुपये राज कुमार को पहुंचाने के लिए दिए थे। डीसीपी के मुताबिक, रकम लेने के बाद जैसे ही जितेंद्र कुमार मोटरसाइकिल से आगे बढ़े, एक व्यक्ति ने उनकी बाइक रोक दी। Delhi Robbery

इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंचा और दोनों ने 44 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Read Also: SEPTEMBER 2026: इस महीने बदलेगी 4 बड़े ग्रहों की चाल, इन राशियों के लिए तरक्की के योग

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि वारदात की साजिश अवधेश तिवारी के बेटे प्रभय तिवारी ने रची थी। अधिकारी के मुताबिक, अवधेश तिवारी ने कर्ज चुकाने के लिए यह रकम जितेंद्र कुमार के जरिए भेजी थी। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। Delhi Robbery

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *