Anshuman Gaekwad को टीम इंडिया ने दी श्रद्धांजलि, कोलंबो में काली पट्टी बांध मैदान में उतरे खिलाड़ी

Anshuman Gaekwad

Anshuman Gaekwad : भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। आज यानी 2 अगस्त को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है।पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी, श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शुक्रवार को कोलंबो में बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरे। गायकवाड़ का बुधवार को 71 साल की उम्र में निधन हो गया था।

Read also-पिंगली वेंकैया जयंती: जानें कौन हैं राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के रचयिता, जिनकी रचना बनी देश की शान और शहीदों का सम्मान

वह बहुत भाग्यशाली थे-  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वह भाग्यशाली थे कि उन्हें कई मौकों पर गायकवाड़ के साथ बातचीत करने का मौका मिला।उन्होंने कहा, ‘‘मैं ये खबर सुनकर बिल्कुल टूट गया था। मैं भाग्यशाली था कि बीसीसीआई अवॉर्ड के दौरान मुझे उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर कुछ बातचीत करने का मौका मिला था।’’रोहित ने गुरुवार को कहा था, ‘‘जब मैं रणजी ट्रॉफी खेल रहा था, तो वह वहां थे और उन्हें मेरे खेल के बारे में भी कुछ बातें करनी थी, जो मेरे लिए शानदार थी क्योंकि वह हमारे लिए बहुत महान क्रिकेटर थे।’

Read also-दिल्ली कोचिंग हादसा: दृष्टि IAS के डायरेक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने की ये बड़ी घोषणा

BCCI ने कही ये बात- ’टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों से सीखना हमेशा एक अच्छा अनुभव होता है।उन्होंने कहा, ‘‘ये हमेशा अच्छा लगता है जब आप अपने सीनियर खिलाड़ियों से सीखते हैं। आपको यह समझने का मौका मिलता है कि उनके जमाने में क्रिकेट कैसे खेला जाता था, ये कितना मुश्किल था और फिर क्रिकेट पर उनके अनुभवों और नजरिए को जानने का मौका मिलता है।बीसीसीआई ने जारी किए बयान में कहा, ‘‘पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ की याद में भारतीय टीम ने आज काली पट्टी बांधी है। उनका निधन बुधवार को हुआ था।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *