Delhi: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर आज SC में सुनवाई

SC: Hearing on the bail plea of ​​former Tamil Nadu minister Senthil Balaji in SC today, Supreme Court, Senthil Balaji, Arvind Kejriwal, AAP, ED

Delhi: सुप्रीम कोर्ट आज यानी गुरुवार  को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। बालाजी को पिछले साल 14 जून को नौकरियों के बदले नकदी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब वे एआईडीएमके की सरकार में परिवहन मंत्री थे।

Read Also: Manipur: इंफाल में स्कूली बच्चों ने खुद की बनाई हैंड मेड चीजों की लगाई प्रदर्शनी

पिछले साल 12 अगस्त को ईडी ने बालाजी के खिलाफ तीन हजार पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। 19 अक्टूबर को कलकत्ता हाई कोर्ट ने बालाजी की पिछली जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उससे पहले स्थानीय अदालत ने भी उनकी जमानत याचिकाएं तीन बार खारिज कर दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *