( प्रदीप कुमार )Delhi Service Bill- दिल्ली सर्विस बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष के सांसदों ने सोमवार को विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। बिल के समर्थन में बोलते हुए सत्ता पक्ष के सांसदों ने अपने-अपने तर्क दिए हैं। दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि संसद को दिल्ली पर कानून बनाने का अधिकार है।Delhi Service Bil
l
दिल्ली सर्विस बिल पर कांग्रेस के समर्थन पर वार करते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस का वोट हाफ कर दिया, पंजाब में इनका स्विच ऑफ कर दिया, दिल्ली में साफ कर दिया, और आपने इनको माफ कर दिया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली कोई पूर्ण राज्य नहीं है। यह एक विशेष श्रेणी का यूनियन टेरिटरी है। विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के बंगले को लेकर भी उनपर हमला बोला।Delhi Service Bill
Read Also: सदन सार्थक चर्चा का महत्वपूर्ण मंच,हर सवाल का देंगे जवाब, इसकी गरिमा बनाएं -CM योगी
बिल के समर्थन में बोलते हुए बीजेपी सासद राधामोहन दास अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के लोग इनकी कलई, जान चुके हैं। लोकसभा चुनाव आने दीजिए ये दो जो आपस में मिल गए हैं, हमको आत्मा की आवाज सिखाना चाहते हैं। हम भाजपा के लोग हैं, सिद्धांत से जीते हैं। आपकी तरफ अवसरवादी नहीं है। वहीं दिल्ली सर्विस बिल का समर्थन करते हुए बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने भी कई बातें कही।
वाईएसआर कांग्रेस ने भी दिल्ली सर्विस बिल का समर्थन किया है। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी के सांसद विजय साई रेड्डी ने बिल का समर्थन करते हुए कई तर्क दिए। वहीं इस बिल का समर्थन करते हुए मनोनीत सांसद रंजन गोगोई ने कहा कि यह बिल पूरी तरीके से वैलिड है और इसे अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसके अलावा राज्यसभा में सत्ता पक्ष से जुड़े अन्य सांसदों ने भी दिल्ली सर्विस बिल के समर्थन में जोरदार दलीले पेश की हैं।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

