Delhi: PM मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता

Delhi:

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच आज दिल्ली के हैदराबाद हाउस में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई है। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली साबित हो सकती है। अपने पहले भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग को आज राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।Delhi

Read Also-Piyush Goyal: भारत घरेलू उत्पादों के लिए अमेरिका में तरजीही बाजार के लिए इच्छुक

इसके बाद दिल्ली के हैदराबाद हाउस में राष्ट्रपति ली जे म्युंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पोत निर्माण, सेमीकंडक्टर और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 27 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 50 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

इसके लिए कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) को और मजबूत करने, सप्लाई चेन सुधारने, बाजार पहुंच बढ़ाने और अधिक निवेश को प्रोत्साहित करने पर सहमति बनी है। साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध ऐतिहासिक हैं और सांस्कृतिक रूप से भी दोनों देश गहराई से जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मिलकर न केवल आर्थिक साझेदारी बल्कि सस्टेनेबिलिटी, स्टील, पोर्ट्स और कल्चरल-क्रिएटिव इंडस्ट्रीज जैसे क्षेत्रों में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। फिल्म, एनिमेशन और गेमिंग में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा।

Read Also-Business & Economy: कच्चे तेल में उछाल के बीच, सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त

वही दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने कहा कि पश्चिम एशिया के संकट पर भी दोनों नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के भारत के प्रयासों की सराहना की है।
द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों भारत-दक्षिण कोरिया के बीच इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सिस्टम को लिंक करने, कोरियन इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित करने और कई अन्य MoUs पर हस्ताक्षर हुए है। बहरहाल यह मुलाकात न केवल आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगी बल्कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को भी नई दिशा देगी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट किए और एक पौधा भी रोपा,जो दोनों देशों के बीच दोस्ती के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *