Punjab: होशियारपुर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के गिरोह का भंडाफोड़

Punjab

Punjab: पुलिस ने सोमवार को होशियारपुर में मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के एक मॉड्यूल के भंडाफोड़ का दावा किया। पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी के साथ नौ किलोग्राम से ज्यादा हेरोइन, दो पिस्तौल और 40 कारतूस बरामद किए। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “होशियारपुर जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के एक अंतरराज्यीय/विदेशी संपर्क वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।Punjab

Read Also-Delhi: PM मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के बीच हुई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता

चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 9.925 किलोग्राम हेरोइन, दो विदेश निर्मित पिस्तौल, आठ मैगजीन एवं 40 कारतूस बरामद किये।”यादव के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल विदेशी अपराधियों के स्थानीय संचालक के रूप में काम कर रहे थे। होशियारपुर के गढ़शंकर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस महानिदेशक के मुताबिक आगे की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *