Delhi: डीजीसीए ने नियमों के उल्लंघन के लिए विमानन कंपनियों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए

Delhi:

Delhi: सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि विमानन नियामक डीजीसीए ने पिछले दो साल में विभिन्न उल्लंघनों के लिए एयरलाइन कंपनियों को 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।सरकार द्वारा साझा किये गए आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 के दौरान इंडिगो और एअर इंडिया को क्रमशः 98 और 84 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। Delhi: 

Read Also:Delhi: भारत ने सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की

नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को ये जानकारी दी।आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया एक्सप्रेस को 65, स्पाइसजेट को 45, अकासा एयर को 17, सरकारी स्वामित्व वाली एलायंस एयर को 23, फ्लाई बिग को 12, एआईएक्स कनेक्ट को 7 और स्टार एयर को 1 कारण बताओ नोटिस जारी किए।  Delhi: 

Read Also: Bilaspur: हिमाचल प्रदेश में प्रवासी महिला का शव पानी की टंकी में मिला, पुलिस तलाश में जुटी

मोहोल ने बताया कि कुल 352 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए जिनमें से 139 नोटिस के संबंध में संबंधित विमानन कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया। 113 मामलों में महानिदेशालय द्वारा चेतावनी जारी की गई, जबकि 7 मामलों में संतोषजनक जवाब प्राप्त हुए।  Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *