ये आपदा नहीं हत्या है… कोचिंग सेंटर हादसे पर स्वाति मालीवाल का फूटा AAP पर गुस्सा

Delhi: This is not a disaster, it is murder... Swati Maliwal gets angry at Delhi government on coaching center accident. Rau's IAS Coaching , Rajendra Nagar Haadsa , Rau's ias Coaching Flood , Delhi Flash Flood , Old rajendra Nagar , IAS coaching center , Raus IAS Coaching Centre, #ias, #coachingclasses, #RajendraNagar, #DelhiNews, #delhi, #delhincr, #DelhiPolice, #SwatiMaliwal, #AapParty-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Delhi: दिल्ली के राजेंद्र नगर में शनिवार 27 जुलाई की शाम ‘राव IAS स्टडी सेंटर में पानी भरने की वजह से 3 छात्रों ने अपनी जान गंवा दी। इसी हादसे को लेकर छात्रों का लगातार प्रदर्शन चल रहा है और छात्रों में रोष भी देखने को मिल रहा है। छात्रों ने प्रशासन पर आरोप भी लगाया है कि जान गंवाने वाले छात्रों के आंकड़े छिपाए गए हैं। छात्रों के आरोप पर एडिशनल डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा कि ‘3 लोगों की ही मौत हुई है हम क्यों कुछ छिपाएंगे?’ उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया है कि कानूनी रूप से जो भी संभव होगा वो हम करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। हादसे को लेकर दिल्ली सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।

Read Also: काम के लिए घर से निकलना बना काल… वापस लौटी युवक की लाश

दिल्ली हादसे पर स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया- BJP नेता स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की वजह से तीन छात्रों की मौत हो गई इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने ये भी कहा कि बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स लगभग 10 दिन से ड्रेन साफ करने की मांग कर रहे थे लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अवैध बेसमेंट बिना भ्रष्टाचार के कैसे चल सकते हैं, एक्स्ट्रा फ्लोर कैसे डल सकते हैं?

Read Also: भारत में भी शुरु होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम?

स्वाति मालिवाल ने कहा कि मैं छात्रों से मिली और उन्होंने काफी अच्छे से बात कर अपनी पीड़ा बताई। उनके मन में गुस्सा है क्योंकि अभी तक दिल्ली सरकार के मंत्री और मेयर उनसे मिलने नहीं आए। BJP नेता ने इस हादसे को लेकर यह भी कहा कि यह आपदा नहीं मर्डर है। उन्होंने कहा कि मंत्री और मेयर को अपने आलीशान घरों और AC वाले कमरों में से निकलकर बच्चों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जान गंवाने वाले छात्रों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये की सहयोग देने की भी मांग की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *