काम के लिए घर से निकलना बना काल… वापस लौटी युवक की लाश

Delhi Crime: Leaving home for work became time immemorial... dead body of young man returned, Delhi News, North East Delhi, crime news, delhi crime, North East Delhi crime, #delhi, #delhincr, #DelhiNews, #northeast, #Crime, #DelhiPolice, #police-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Delhi Crime: 21 वर्षीय एक युवक की उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवा काम पर जाने के लिए घर से निकला था लेकिन घर पर वापस उसकी लाश पहुंची। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और गुरुतेग बहादुर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। इसके बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस लगी हुई है।

Read Also: भारत में भी शुरु होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम?

बता दें, 21 वर्षीय सोहेल परिवार के साथ नुर ए इलाही में रहता था और वेल्डिंग का काम करता था। मृतक सोहेल के पिता मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका बेटा सोहेल को शनिवार 27 जुलाई की रात लगभग 8 बजे किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से काम का बताकर निकला था, लेकिन लगभग 11 बजे उन्हें पता चला कि सोहेल को नूर ए इलाही पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी गई है। उसे जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोहेल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Read Also: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोक्यो में किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार से चर्चा हो रही है। घटनास्थल पर संचालित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटनास्थल को क्राइम और फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया है, जहां से खाली कारतूस भी बरामद हुआ है। आगे की जांच की जाएगी। सोहेल की हत्या आपसी द्वेष के कारण हुई हो सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *