Delhi Traffic Advisory: 15 अगस्त के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory
Delhi Traffic Advisory: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आज लाल किले पर होने वाली रिहर्सल के चलते सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य यातायात बंद रहेगा। Delhi Traffic Advisory
साथ ही कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा की पहले से योजना बनाने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

Read Also: CM डी. के. शिवकुमार ने नए मंत्रियों के विभागों का किया आवंटन, किसके हाथ आया कौन सा पोर्टफोलियो?

आज सुबह लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। सुरक्षा और लोगों की सुविधा को देखते हुए सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट से चट्टा रेल चौक, लोथियन रोड पर GPO दिल्ली से चट्टा रेल चौक, एसपी मुखर्जी मार्ग पर HC सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक और चांदनी चौक रोड पर फाउंटेन चौक से लाल किले तक सामान्य यातायात बंद रहेगा। Delhi Traffic Advisory
इसके अलावा निशाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड, लिंक रोड और राजघाट से ISBT कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड भी प्रभावित रहेगा। इन मार्गों पर केवल लेबल लगे वाहनों को अनुमति दी जाएगी। कमर्शियल वाहनों और बसों के लिए भी विशेष प्रतिबंध लागू रहेंगे। 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा और वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। Delhi Traffic Advisory
Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *