Crime: ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहली दिल्ली, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर AAP ने उठाए सवाल

Delhi Sangam Vihar News:

Delhi Sangam Vihar News: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में कथित तौर पर गोली लगने से 22 साल का एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे संगम विहार निवासी नासिर खान को सोहेल (22) और राहुल (24) ने गोली मार दी जो उसकी गर्दन पर लगी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।नासिर खान के करीबी रिश्तेदार आसिफ खान ने कहा कि जिस समय ये कथित घटना हुई, उस वक्त वे नासिर से मिलने गए थे।

Read also-Politics: रमेश बिधूड़ी के बयान दिल्ली में गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रो पड़ी CM आतिशी

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि संदिग्ध हमलावरों का उनके परिवार के साथ लंबे समय से विवाद है।उन्होंने कहा, “राहगीरों द्वारा पीटे जाने के कारण चोटिल हुए दोनों संदिग्ध अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उन्हें हिरासत में लिया गया है।”सोहेल तुगलकाबाद एक्सटेंशन का निवासी है और इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।अधिकारी ने बताया कि राहुल संगम विहार का निवासी है और उसका भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

Read also-बांग्लादेश की जेल से रिहा हुए मछुआरों को CM ममता ने किया सम्मानित, परिजनों से मिलकर हुए भावुक

शुरुआती जांच से पता चलता कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया।अधिकारी ने कहा, “हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। ये भी पता लगा रहे हैं कि इसमें कोई दूसरा व्यक्ति या ग्रुप तो शामिल नहीं है। पीड़ित और संदिग्ध दोनों के बीच पुराना विवाद रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसी के चलते घटना को अंजाम दिया गया

मनीष सिसोदिया, नेता, एएपी- दिल्ली में मैंने अभी टीवी पर देखा कि संगम विहार इलाके में रात को एक घंटे तक गोलियां चलती रहीं और लोग सहम गए। गैंगवार चलती रही। ये बड़ी खतरनाक स्थिति है कि देश की राजधानी में खुलेआम गैंगवार चल रहा है। रोजाना खुलेआम गोलियां चल रही हैं। कल रात को संगम विहार में जो घटना हुई, उसमें भी बता रहे हैं कि दो लोग तो बहुत बुरी तरह से घायल हैं। एक और आदमी को गोली लगी है। तो ये हो क्या रहा है।

प्रधानमंत्री जी जनता के बीच में आकर केजरीवाल जी को गालियां देते हैं और कहते हैं कि दिल्ली की सरकार हमें सौंप दो। मैं पूछना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी को, अमित शाह जी को, बीजेपी को दिल्ली की जनता ने एक काम दे रखा है दिल्ली का कानून-व्यवस्था को ठीक करने का। कानून-व्यवस्था तो आप से संभल नहीं रही।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *