BJP के भ्रष्टाचार वाले बयान पर सांसद संजय सिंह ने ली चुटकी, लगाया ये गंभीर आरोप

Sanjay Singh News:

Sanjay Singh News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के रिनोवेशन पर खर्च किए गए पैसे को लेकर जारी सीएजी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि बीजेपी जब भ्रष्टाचार पर बोलती है तो ऐसा लगता है जैसे ओसामा-बिन-लादेन अहिंसा पर संदेश दे रहा हो।बीजेपी ने मुख्यमंत्री के आवास को केजरीवाल का ‘शीशमहल’ करार दिया है।

Read also-Crime: ताबड़तोड़ फायरिंग से फिर दहली दिल्ली, बिगड़ी कानून व्यवस्था पर AAP ने उठाए सवाल

संजय सिंह ने कहा, “वे किस कैग रिपोर्ट की बात कर रहे हैं? वे रिपोर्ट जिसमें गुजरात और सड़क परियोजनाओं में हजारों-करोड़ों के घोटाले का खुलासा हुआ है? केंद्र सरकार के खर्च पर सीएजी की रिपोर्ट देखें। उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के लिए धन के मामले में भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट हैं। मध्य प्रदेश की सीएजी रिपोर्ट है, गुजरात की सीएजी रिपोर्ट है आप उसे देेखें।”

एएपी के सांसद ने आगे कहा, “जब बीजेपी भ्रष्टाचार पर बोलती है तो ये ऐसा लगता है मानो ओसामा-बिन-लादेन अहिंसा पर संदेश दे रहा हो। देश के सभी भ्रष्ट लोग आज मोदी के साथ हैं। हमें उनसे कोई सबक लेने की जरूरत नहीं है।”बीजेपी ने सोमवार को दावा किया कि सीएजी की रिपोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व आवास से जुड़े 139 सवाल उठाए हैं और उनके “काले कारनामों” का पर्दाफाश किया है।

Read also-Politics: रमेश बिधूड़ी के बयान दिल्ली में गरमाई सियासत, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रो पड़ी CM आतिशी

संजय सिंह, सांसद, एएपी: किस सीएजी रिपोर्ट की बात कर रहे हैं। जिसमें हजारों करोड़ का घोटाला गुजरात में निकला है। किसी सीएजी रिपोर्ट की बात कर रहे हैं? जिसमें लाखों करोड़ का घोटाला सड़कों के निर्माण में निकला है। लाखों-करोड़ का। केंद्र के खिलाफ अभी जो सीएजी की रिपोर्ट आई है चेक कीजिए उसको। आप सीएजी रिपोर्ट की बात कर रहे हैं। आप उत्तर प्रदेश जाओ, कुंभ के मेले में भ्रष्टाचार की सीएजी रिपोर्ट है। मध्य प्रदेश जाओ, वहां की सीएजी रिपोर्ट पढ़ो आप।

गुजरात की सीएजी रिपोर्ट पढ़ो। केंद्र सरकार की सीएजी रिपोर्ट पढ़ो। लाखों करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार निकल कर आए हैं। सीएजी रिपोर्ट की बात कर रहे हैं .ये लोग बीजेपी वाले। मैं तो बार-बार कहता हूं कि भाजपा जब भ्रष्टाचार के बारे में बोलती है, तो ऐसा लगता है कि ओसामा-बिन-लादेन अहिंसा पर संदेश दे रहा है। पूरे देश के आज जितने चुनिंदा भ्रष्टाचारी हैं सब नरेंद्र मोदी जी के साथ हैं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *