Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए तेवर, सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

Weather Update: Heat wave!

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर  में गुरुवार को मौसम की पहली गर्मी महसूस की गई और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। पालम में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

Read Also- पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर PM मोदी! सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता…

लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।रिज स्टेशन पर उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है।Delhi Weather: 

न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।आयानगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री कम है। Delhi Weather: 

Read Also- Congress: महिला आरक्षण पर प्रियंका गांधी ने BJP पर तंज कस, बोली- अगर चाणक्य जीवित होते…

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने, आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली कड़कने का पूर्वानुमान जताया है।Delhi Weather:

इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जिसके कारण अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में ग्रेप के चरण एक को लागू करना पड़ा।सीपीसीबी मानकों के अनुसार, 0-50 के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *