दिल्ली में बारिश से पारा गिरा, हवा की गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश सर्दी में इजाफा हो गया है। इसके साथ ही शहर की वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ।बुधवार को दिल्लीवासियों की सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्के कोहरे के साथ हुई।आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 7.2 मिमी और सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि मौसम के औसत से चार डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

Read also – सिल्क्यारा सुरंग हादसा: सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

24 घंटे का औसत AQI हर दिन शाम चार बजे दर्ज किया जाता है। रविवार को 395, शनिवार को 389, शुक्रवार को 415, गुरुवार को 390, बुधवार को 394 और मंगलवार को 365 था।शून्य और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *