Kathua: किश्तवाड़ में बादल फटने की भारी तबाही, सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Kishtwar:

Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दूरदराज गांव चशोती में बादल फटने के बाद लापता हुए लोगों की तलाश के लिए शुरू किया गया अभियान रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा और राहतकर्मियों को उम्मीद है कि आज वे एक बड़े प्रभावित इलाके को साफ कर देंगे।इस बीच, सेना के इंजीनियरों ने गांव और मचैल माता मंदिर के बीच संपर्क बहाल करने और बचाव कार्यों को और तेज करने के लिए एक बेली ब्रिज के निर्माण पर काम शुरू कर दिया है।Kishtwar

Read also-राहुल गांधी सासाराम पहुंचे, तेजस्वी यादव के साथ थोड़ी देर में निकालेंगे ‘वोटर अधिकार यात्रा

मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते में अंतिम गांव चिशोती में 14 अगस्त को बादल फटने से 60 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य लापता हो गए, जबकि 167 लोगों को बचाया गया।अलग-अलग जगहों, खासकर सबसे ज्यादा प्रभावित लंगर स्थल के आसपास, विशालकाय पत्थर भी बिखरे पड़े थे और तलाश अभियान में बाधा बन रहे कुछ पत्थरों को शनिवार शाम बचावकर्मियों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए हटा दिया।Kishtwar

Read also- चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस! ‘वोट चोरी’ के दावों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की तैयारी

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), नागरिक प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों की संयुक्त टीमें बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं।अब तक 50 शवों की पहचान हो चुकी है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।Kishtwar

सेना की आतंकवाद रोधी ‘डेल्टा फोर्स’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल ए.पी.एस. बल ने कहा कि पुल की जरूरत महसूस होने के बाद सेना के इंजीनियरों ने इलाके का सर्वेक्षण किया है।अधिकारी ने कहा, ‘‘नदी पार करने के खातिर सुचारू आवाजाही के लिए हमें 17 मीटर लंबे एक पुल के निर्माण की जरूरत है।’’उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण रविवार शाम तक पूरा हो जाएगा।Kishtwar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *