Delhi weather : बारिश को तरसे दिल्लीवाले, इतने दिन तक रहेगा उमस से बुरा हाल

delhi mausam, delhi rain, delhi weather, delhi monsoon rain, delhi weather today, delhi weather forecast"

Delhi weather : राजधानी दिल्ली से मॉनसून की विदाई होने वाली है। लंबे समय तक चला बारिश का दौर अब थम चुका है। मॉनसून विभाग की मानें तो बारिश संबंधित गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। दिन में चमकदार सूरज निकल रहा है जिसकी वजह से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं।पांच अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द दिल्ली से मॉनसून विदाई ले सकता है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा.Delhi weather

Read also- एक्शन मोड में नई CM आतिशी मार्लेना, दिल्लीवालों को जल्द मिलेंगी गड्ढा-मुक्त सड़कें

आज कैसा रहेगा मौसम- दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। राजधानी में तेज धूप निकलने से दो दिन में पारा दो डिग्री तक चढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान जताया है।

Read also- एक्शन मोड में नई CM आतिशी मार्लेना, दिल्लीवालों को जल्द मिलेंगी गड्ढा-मुक्त सड़कें

पूरे हफ्ते का पूर्वानुमान – मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार से लेकर शनिवार तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान एक दिन भी बरसात की उम्मीद नहीं है। यानी लोग गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। दिल्ली में पिछले तीन-चार दिन से अच्छी बारिश नहीं हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *