दिल्ली: उस्मानपुर में युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या,पूरे इलाके में दहशत का माहौल

दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना न्यू उस्मानपुर दूसरा पुस्ता स्तिथ संजय नामक युवक को ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस पूरी वारदात को अंजाम अज्ञात बदमाशों ने दिया है। घटना के बाद घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहों डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संजय के सिर, पेट, शोल्डर में करीब 6 गोलियां लगी।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भिजवा दिया है. बता दें कि उत्तर पूर्वी जिला में पिछले 24 घंटे में दो हत्याओं का गवाह बनाया है। कल यानी 25 मार्च को यासीन नाम के युवक ने मुस्तकीम के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

Read Also:ED की गिरफ्तारी रिमांड के खिलाफ CM केजरीवाल की याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई… आज

मृतक संजय के परिजनों के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने संजय के शरीर में करीब 6 गोलियां मारी हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस मामले में नॉर्थ ईस्ट DCP जॉय टिर्की ने जानकारी देते हुए कहा ”घटना रात 12 बजे की है। कुल 7 से 8 राउंड गोलियां चलीं। पीड़ित के भाई ने बताया कि उसे गोली मारी गई है। मृतक के खिलाफ 2010 में हत्या का मामला भी दर्ज किया गया था। कुछ दिन पहले मृतक और कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है, करीब 7-8 राउंड फायरिंग हुई होगी।

Read Also: लोक सभा के चुनावी मौसम में गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर को लेकर दिया बड़ा बयान

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *