एक्शन मोड में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, कार्यभार संभालते ही अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दिल्ली में BJP सरकार बनने के बाद विधानसभा सत्र भी शुरू हो गया है। इस बीच मंगलवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कार्यभार भी संभाल लिया है। एक्शन मोड में दिख रहे प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

Read Also: राजस्थान विधानसभा के बाहर कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी हुए शामिल

आपको बता दें, दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में अपने विभिन्न मंत्रालयों का कार्यभार संभाला और कहा है कि उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को निष्पादित करने के लिए 100 दिन, छह महीने और एक साल का रोडमैप बनाने का आदेश दिया है। प्रवेश वर्मा को दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यभार संभालने के बाद कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, “मैंने सभी अधिकारियों और विभागों को अगले 100 दिन, 6 महीने और एक साल के लिए एक रोडमैप बनाने का निर्देश दिया है। मैंने उन्हें एक लघु, मध्यम और दीर्घकालिक रोडमैप बनाने का भी निर्देश दिया है ताकि आने वाले मानसून में जलजमाव न हो और सभी क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले।”

Read Also: अगर आपको भी लगी है चाय की लत तो आज ही बदल लें ये आदत, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी !

इसके दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा सत्र में आज CM रेखा गुप्ता की ओर से CAG रिपोर्ट पेश की गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने AAP को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने विकसित राजधानी के लिए विकास प्रिय BJP को वोट देकर सरकार बनाई और जिन्होंने दिल्ली को 11 साल भ्रष्टाचार का गढ़ बनाये रखा, दिल्ली की जनता को मूलभूत सुविधाओं तक से वंचित रखा, उनको सत्ता से बेदखल कर दिया।

AAP-दा ने सदन को हमेशा जनहित के फायदे की बजाय खुद के फायदे के लिए प्रयोग किया। सदन की गरिमा को तार-तार किया और आज भी उपराज्यपाल महोदय जी के अभिभाषण के दौरान AAP दा वालों ने जिस तरह से सदन और संविधान का अपमान किया है। उसके लिए विपक्ष के नेताओं पर स्पीकर महोदय जी को उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह लोग नहीं चाहते की दिल्ली की जनता को सुविधाएं मिलें, यमुना जी साफ हों। मगर हम दिल्ली की जनता से किये गए हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *