दिल्‍ली में महिला सम्‍मान योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी, ये होंगी शर्तें

Mahila Samridhi Yojana:

Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत गरीब बहनों को 2500 रुपये देने के वादे को पूरा करते हुए कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस अवसर का सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहे। कैबिनेट ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी।

Read also-अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस पर मीराबाई चानू बोली- महिलाओं में दिव्य शक्ति हैं

उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने अपने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।उन्होंने बताया, “हमने कमेटी का गठन किया है। जिसका नेतृत्व मैं करूंगी, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और जल्द पोर्टल लॉन्च होगा। आपको बता दें कि बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा. सरकार की पहली प्राथमिकता है कि गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिले. इसके साथ दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है।

Read also-मणिपुर में कम नहीं हो रही हिंसा, भीड़ ने यात्री वाहन पर फिर किया पथराव

रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली- आज, महिला दिवस का एक सुंदर अवसर है और इस महिला दिवस के अवसर को सदुपयोग करते हुए हमने अपनी कैबिनेट की बैठक की। माननीय सभी मंत्रिगण उस बैठक में रहे और दिल्ली चुनाव के अपने संकल्प पत्र में दिल्ली की बहनों से जो वादा हमने महिला समृद्धि योजना के तहत किया था कि दिल्ली की गरीब बहन को 2500 रुपये प्रतिमाह देने की बात, आज उसको हमने कैबिनेट में मोहर लगा दी है। उसको हमने कैबिनेट में अप्रूव करके दिल्ली सरकार के बजट में 51 सौ करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान, 51 सौ करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान को किया गया है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *