DelhiToPanipat: दिल्ली से पानीपत के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत

DelhiToPanipat
DelhiToPanipat: दिल्ली के रामलीला मैदान से आज दिल्ली से पानीपत अंतरराज्यीय ई बस सेवा का भी शुभारंभ हुआ । करीब 86 किलोमीटर लंबे इस रूट पर चलने वाली ई-बसें दिल्ली और हरियाणा के कई प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेंगी, जिससे रोज़ाना हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त यात्रा का विकल्प देगी। DelhiToPanipat

Read Also: Uttar Pradesh: सोनभद्र में बुजुर्ग खनन व्यवसायी की हत्या, पुलिस को लूट का अंदेशा

ये रहेगा बस का रूट:- दिल्ली सिंघु बॉर्डर → हरियाणा सिंघु बॉर्डर → राय → बहालगढ़ → कुमासपुर → मुरथल → गनौर → पट्टी कल्याणा → समालखा → करहंस → माचरोली होते हुए पानीपत पहुंचेगी।दिल्ली-पानीपत रूट पर यह ई-बस सेवा रोज़ाना यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।दिल्ली से पानीपत के लिए बसें सुबह 7:00, 7:30, 8:30 और दोपहर 3:00, शाम 4:00, 5:00 बजे चलेंगी।
पानीपत से दिल्ली के लिए बसें सुबह 10:00, 10:30, 11:30 और शाम 6:00, 7:00, रात 8:00 बजे चलेंगी। DelhiToPanipat
बीजेपी विधायक डॉ अनिल गोयल ने कहा कि सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हें पूरा किया जा रहा है । बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल ने कहा कि इस पहल से दोनों राज्यों के बीच आवागमन आसान होगा और प्रदूषण भी कम होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी बसों के साथ साथ दिल्ली के लिए छोटी देवी बसे भी बड़ी संख्या में नई चलाई गई है जिससे दिल्ली देहात में लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी ।

Read Also: Uttar Pradesh: गाजियाबाद में तिहरा आत्महत्या मामला में दादा की सरकार से ऐसे कोरियाई गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग

परिवहन मंत्री डॉ पंकज सिंह ने कहा कि ये कदम दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाएगा तथा इसे स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त दिशा में आगे ले जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली–पानीपत के बीच शुरू की गई नई अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। DelhiToPanipat
यह सेवा लगभग 86 किलोमीटर लंबी है और दिल्ली सिंघु बॉर्डर, हरियाणा सिंघु बॉर्डर, राय, बहालगढ़, कुमासपुर, मुरथल, गनौर, पट्टी कल्याणा, समालखा, करहंस और माचरोली जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुज़रेगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *