केदारनाथ में बादल फटने के बाद फंसे श्रद्धालु, सेना ने संभाला मोर्चा ,रेस्क्यू ऑपरेशन में आई तेजी

Kedarnath Rescue:

Kedarnath Rescue: उत्तराखंड के केदारनाथ में कुछ दिन पहले बादल फटने के बाद अब भी कई श्रद्धालु फंसे हैं। तमाम ऐसे रास्ते हैं जो बंद हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।जिला प्रशासन को शनिवार को बड़ी कमियाबी मिली, जब एसडीआरएफ की टीम ने लैंड स्लाइड के चलते बंद पड़े चीरबासा हेलीपैड को दुरुस्त कर दिया। ऐसे में अब चीरबासा हेलीपैड से भी रेस्क्यू शुरू हो गया है।

Read Also: Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बोधगया में डूबे कई गांव

सेना ने संंभाला मोर्चा- जिला अधिकारी सौरभ गहरवार पहले दिन से ही चीरबसा हेलीपैड को ठीक करने में लगे थे। शनिवार को एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा अपनी टीम के साथ भीमबली हेलीपैड पर उतरे और यहां से ढ़ाई किलोमीटर की दूरी तय कर चीरबासा पहुंचे। टीम ने चीरबासा हेलीपैड से लैंडस्लाइड का मलबा और पत्थर हटाए, जिसके बाद हेलीपैड को पूरी तरह से संचालन के लिए तैयार किया गया।

Read Also: Bihar Makhana Festival: पटना में मखाना महोत्सव की शुरुआत, क्या है इसका उद्देश्य

तीर्थयात्री अब भी फंसे हुए है-जिला अधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रशासन की टीम के साथ हेलीपैड पर पहली लैंडिंग कर जवानों की हौसला अफजाई की।शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक चीरबासा हेलीपैड से करीब 40 लोगों को रेस्क्यू किया गया।केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए शासन प्रशासन लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। रेस्क्यू कार्यों में तेजी लाने के लिए अब सेना की भी मदद ली जा रही है।फसे हुए लोगों को बाहर निरकाला जा रहा है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *