Dhurandhar 2 Worldwide Collection: Ranveer Singh की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के बाद से ही फिल्म कमाई के नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। महज दो हफ्तों के भीतर इसने दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन करते हुए खुद को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल कर लिया है।Dhurandhar 2 Worldwide Collection Dhurandhar 2 Worldwide Collection
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म ने हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की, साथ ही पहले और दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी कायम किया। इसके अलावा, यह फिल्म दुनियाभर में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने और सबसे तेजी से 1000 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। पेड प्रीव्यू से भी इसने जबरदस्त कमाई की।
Read also- Abhishek Bachchan : अभिषेक बच्चन ने दिया माता-पिता का उदाहरण, पत्नी ऐश्वर्या के स्टारडम पर कही बड़ी बात
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धमाका- आपको बता दें कि फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने रिलीज के 16 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 1523 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।Dhurandhar 2 Worldwide Collection Dhurandhar 2 Worldwide Collection
विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन- ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा कायम है। पहले दो हफ्तों में इसने करीब 367 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके साथ यह नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। साथ ही, पहले ही हफ्ते में यह विदेशी बाजार में सबसे बड़ी भारतीय फिल्म साबित हुई।
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी दबदबा- भारत में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर: द रिवेंज ने 1148.58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 959.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Read also- अगली स्क्रिप्ट का इंतजार मत करो, सही स्क्रिप्ट का इंतजार करो – अभिनेत्री मोना सिंह
‘दंगल’ का रिकॉर्ड अभी कायम- हालांकि, वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अभी भी Aamir Khan की फिल्म Dangal के नाम है, जिसने दुनियाभर में करीब 2070 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आपको बता दे कि धुरंधर: द रिवेंज की ताबड़तोड़ कमाई यह साबित करती है कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
