हरियाणा में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर्स, मरीज परेशान

doctors-on-strike-in-haryana-doctors-on-indefinite-strike-in-haryana-patients-upset-doctors-strike-in-haryana-haryana-doctors-strike-panchkula-civil-hospital-chandigarh-news-in-hindi-latest-cha

Haryana News: लंबे समय से चल रही मांग को लेकर हरियाणा के डॉक्टरों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का फैसला ले लिया है। डॉक्टरों ने ये हड़ताल सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एजसीएमएस) आह्वान पर लिया है। Doctors on Strike in Haryana: 

Read Also: मेडिकल ट्रीटमेंट वाले मजाक पर अदनान ने दिया एल्विश को जवाब, कहा- सबका हिसाब होगा

बता दें, डॉक्टरों ने अपनी मांग में पीजी करने के लिए 50 लाख रुपये से कम करने की मांग की है। साथ ही एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं करने, केंद्र सरकार के बराबर एसीपी और भत्ते डॉक्टरों को देने और विशेषज्ञ डॉक्टरों का अलग कैडर बनाने की बात की है।

Read Also: बीजेपी सांसद कंगना रनौत के चुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती

डॉक्टरों का कहना है कि वो लंबे से मांग कर रहे हैं, जिसके पूरा न होने पर हड़ताल करना पड़ रहा है। पंचकूला के सेक्टर- 6 सिविल अस्पताल, पिंजौर का पॉलीक्लीनिक, कालका सब डिवीजनल सीएचसी सेंटर, और पीएचसी के साथ ही 51 डिस्पेंसरियों के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *