Nizamuddin : दरगाह की दीवार गिरने से मरने वालों की संख्या हुई 7, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Nizamuddin Dargah:

Nizamuddin Dargah: दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित हुमायूं के मकबरे के निकट एक दरगाह की दीवार और छत गिरने की घटना में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर शनिवार को सात हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना शुक्रवार को अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे दरगाह शरीफ पत्ते शाह में हुई थी। Nizamuddin Dargah

Read also-  पुडुचेरी समुद्र तट पर आई विशाल लहर तीन लोगों को बहा ले गई, सभी के शव हुए बरामद

दरगाह की चारदीवारी 16वीं शताब्दी के उद्यान-मकबरे से मिलती है, जिसका निर्माण मुगल बादशाह हुमायूं की पहली पत्नी बेगा बेगम ने 1558 में कराया था।पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि मृतकों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।सूत्रों ने बताया कि सात मृतकों में से पांच की पहचान मलकागंज निवासी स्वरूप चंद (79), मोइनुद्दीन (37), भोगल निवासी अनीता सैनी (58), वसंत कुंज एन्क्लेव निवासी मीना अरोड़ा (56) और उनकी बेटी मोनू अरोड़ा (25) के रूप में हुई है। Nizamuddin Dargah

Read also- CM योगी का बड़ा ऐलान, बृज क्षेत्र विकास के लिए 30000 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की

अधिकारी ने बताया कि पांच पीड़ितों की एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक-एक की मौत एलएनजेपी और सफदरजंग अस्पताल में हुई।दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि पांच घायलों की पहचान मोहम्मद शमीम, आर्यन, गुड़िया, रफत परवीन और रानी (65) के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) तिवारी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ धाराओं 290 (इमारतों को गिराने, मरम्मत करने या निर्माण करने में लापरवाही), 125 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कार्य) और 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। Nizamuddin Dargah

उन्होंने कहा कि दरगाह के दो कमरे, जिनमें से एक में इमाम के लिए था और दूसरा विश्राम कक्ष था, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे और भारी बारिश के कारण छत एवं एक दीवार ढह गई।
हादसे के वक्त वहां 15 लोग थे।उन्होंने कहा, ‘‘हादसे के बाद 12 लोगों को मलबे से निकाला गया। इनमें से ज़्यादातर आगंतुक थे। उनमें से नौ को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां पांच की मौत हो गई। एक पुरुष को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक महिला को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’पुलिस ने बताया कि एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और घटना की जांच जारी है। Nizamuddin Dargah

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *