बंगाल में बाढ़ से बिगड़े हालात, NDRF ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

West Bengal Flood News: 

West Bengal Flood News: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच, एनडीआरएफ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान शुरू किया है।राज्य के छह जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।एनडीआरएफ की टीम हावड़ा, हुगली और पूर्व/पश्चिम मेदिनीपुर में जमीन पर एक्टिव हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता के लिए बचाव अभियान, निकासी और राहत सामग्री बांटी जा रही है।

Read also-नवादा की घटना पर जीतन राम मांझी का फूटा गुस्सा, घटना के पीछे यादव समुदाय का …

सड़कों की मरम्मत शुरू करने का निर्देश दिया –  पश्चिम मेदिनीपुर और हावड़ा जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में बैठक की और अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान की सूची तैयार करने का निर्देश दिया।सीएम ने अधिकारियों को पानी घटने के तुरंत बाद सड़कों की मरम्मत शुरू करने का निर्देश दिया और अधिकारियों को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की और से अपने बांधों से छोड़े गए पानी से निपटने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया।

Read also-मद्रास हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, कलवरायण हिल्स के लोगों को मुहैया कराए जाएं राशन कार्ड

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिया बड़ा बयान- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मैथन और पंचेत में डीवीसी ने बांधों से मनमाने तरीके से पानी छोड़ा जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।हुगली जिले में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि डीवीसी ने 3.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *