Dream And Beauty Trust: लुधियाना में आयोजित सम्मेलन में संबोधन में CM सैनी ने गुरुओं और पीरों की पावन धरती पंजाब को नमन किया। CM सैनी लोगों को माता के नवरात्रों की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। CM सैनी ने संबोधन में कहा कि आज हम सब मिलकर ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट की 30 वर्ष की सफलता के गौरव में सफल यात्रा का उत्सव मना रहे हैं। Dream And Beauty Trust
CM सैनी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्यों को 30 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होनें कहा कि वर्ष 1996 में बोया गया यह छोटा सा पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। यह ट्रस्ट हजारों-लाखों जरूरतमंदों को राहत, सहारा और नई जिंदगी की छांव दे रहा है।
Read Also: Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में हुई जोरदार बारिश, पारा गिरने के बाद बढ़ी ठंडक
इस ट्रस्ट के द्वारा पिछले तीन दशकों से ब्रह्म भोग कार्यक्रम के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन कराया गया है। इन्होनें कोविड महामारी के भयानक दौर में 42 लाख से अधिक भोजन के पैकेट बांटे। CM सैनी ने इसे प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता की सबसे बड़ी मिसाल बताया है।
CM सैनी ने बताया कि इस ट्रस्ट ने 11000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा है और पांच मोबाइल एंबुलेंस के जरिए रोजाना 800 से 1000 जरूरतमंद मरीजों तक चिकित्सा सहायता पहुंचाई जा रही हैं। Dream And Beauty Trust
CM सैनी ने यह भी कहा कि ट्रस्ट का हेवनली पैलेस भारत के सबसे बड़े और सुंदर वरिष्ठ नागरिक गृहों में से एक है। इस परिसर में 500 से अधिक बुजुर्ग अपने जीवन के संध्या काल को सुविधा और आनंद के साथ व्यतीत कर रहे हैं। साथ ही इस वर्ष बेघर बुजुर्गों के लिए 150 बेड की जोयफुल लिविंग सुविधा शुरू की जा रही है।
Read Also: POLITICS: विदेशी मुद्रा भंडार में रिकॉर्ड गिरावट- ‘कांग्रेस नेता अजय माकन ने केंद्र सरकार पर बोला हमला’
CM सैनी ने अपने संबोधन को विराम देते हुए कहा कि सेवा और सरोकार की जो भावना पंजाब की पावन धारा में बहती है वही भावना हरियाणा के जन-जन के हृदय में भी धड़कती है। हमारी सरकार भी गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण और बुजुर्गों के सम्मान के लिए निरंतर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। आपकी यह सेवा यात्रा यूं ही निर्बाध रूप से आगे बढ़ती रहे और समाज के अंधेरे कोनों में उम्मीद का उजाला फैलाती रहे। Dream And Beauty Trust
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

