Punjab: फिरोजपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ड्रग तस्कर घायल, दो किलो से ज्यादा हेरोइन जब्त

Drug Smuggler Injured:

Drug Smuggler Injured: पंजाब के फिरोजपुर में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक ड्रग तस्कर घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि आरोपित बलजिंदर सिंह से कुल दो किलो 114 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।पुलिस ने बताया तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है।

Read also-चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 रन का लक्ष्य

भूपिंदर सिंह, एसएसपी, फिरोजपुर: बलजिंदर सिंह नाम का एक आदमी है, जो ड्रग तस्कर है। पुलिस ने यहां एक चेकपॉइंट पर उसके वाहन को रोकने की कोशिश की। उन्होंने बैरिकेड तोड़ दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस की एक टीम ने वाहन का पीछा किया और कार को रोक लिया, जहां उसने हमारी टीम पर गोलीबारी की। तभी बचाव में पुलिस की गोली लगने से वे घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पिस्तौल के साथ कुल दो किलोग्राम 114 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।”

Read also- Bollywood News: अभिनेत्री विद्या बालन ने AI से बनाए गए अपने फर्जी वीडियो को लेकर प्रशंसकों को किया आगाह

750 जगहों पर की गई छापेमारी – पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू करते हुए 750 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नशे के खिलाफ कैबिनेट उप-समिति की शनिवार को पहली बैठक हुई। उन्होंने बताया कि नशा रोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में करीब 12,000 पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *