Agriculture:हिमाचल में सूखे के कारण फसलों को भारी नुकसान,कृषि मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Loss In Himachal Agriculture Sector

Loss In Himachal Agriculture Sector: हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों तक जहां निचले इलाकों में बारिश हुई तो वही ऊपरी इलाकों में  जमकर बर्फबारी हुई.जिससे तीन माह से चले आ रहे सूखे से लोगों को फौरी राहत मिली।लेकिन तीन माह तक बारिश न होने के कारण  रबी की फसल बुरी तरह से प्रभावित हुई है

Read Also: International Yoga Day: फुल एक्शन में CM योगी, योग दिवस के मौके पर लखनऊ में किया योगसन

हिमाचल प्रदेश में सूखे के हालात की वजह से राज्य भर में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसे देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री ने नुकसान का आकलन करने के लिए सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।राज्य के किसान परेशान हैं। उनका कहना है कि सर्दी के मौसम में सामान्य से कम बर्फबारी और गर्मियों में बारिश की कमी की वजह से पानी की किल्लत हो गई है। इसका असर खेती और पैदावार पर पड़ा है।मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में तेज गर्मी जारी रहेगी और राज्य के ज्यादातर हिस्सों में पारा सामान्य से चार से आठ डिग्री ज्यादा रहेगा।

Read Also: International Yoga Day: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में किया योग

किसान हुए परेशान – किसान अमित चंद ने बताया दो महीने से जो सूखा रहा, इससे फसलें बहुत खराब हुई। फसलें इसलिए खराब हुई राज्य में लंबे समय से सूखा बना रहना। जिसके कारण मटर की फसल बहुत प्रभावित हुई।पानी की कमी से किसानों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आगे मोटर लगानी है वो भी पानी की वजह से, सिंचाई की बहुत दिक्कत है। मैं सरकार से अनुरोध करना चाहता हूं कि सिंचाई की सुविधा कराई जाए।

किसान प्रेम चंद्र ठाकुर ने कहा दो-तीन साल से हम रिकॉर्ड तोड़ फसल ले रहे थे। परंतु, इस बार जो सूखे की स्थिति है उससे बहुत नुकसान हुआ है।ना हमारे पास सिंचाई की सुविधा है। हमाने गांव में सिंचाई तो कहां पर पीने के पानी की बहुत दिक्कते हैं। हम सरकार से ये गुजारिश करते हैं कि उस पर काम किया जाए आगे को, ताकि किसान को आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *