दुर्गा पूजा उत्सव: कोलकाता का ‘आठो घाट कथा’ पंडाल हुगली नदी के किनारे की जिंदगी को दर्शाता है

#navratra, Durga Puja

पश्चिम बंगाल में कोलकाता का हर दुर्गा पूजा पंडाल शहर की समृद्ध संस्कृति और विरासत का अनूठा ताना-बाना है। इसी फेहरिस्त में शामिल है ‘आठो घाट कथा’ यानी घाटों की अनकही कहानियों और हुगली नदी के किनारे की जिंदगी को दर्शाता है। Durga Puja 

Read Also: खाली पेट मेडिटेशन, क्यों माना जाता है सबसे असरदार? जानें सही समय और फायदे

इस खास पंडाल को उत्तरी कोलकाता में हाटीबागान सर्बोजनिन दुर्गा पूजा समिति ने बनाया है। ये पंडाल बेहतरीन कलाकृतियों के जरिए हुगली नदी के किनारे के घाटों की जिंदगी की झलक पेश करते हैं। इन घाटों को आम तौर पर गंगा घाट के तौर पर जाना जाता है। Durga Puja 

पंडाल का मुख्य आकर्षण फ्रांसीसी कलाकार थॉमस हेनरीट द्वारा बनाया गया एक विशाल भित्तिचित्र है, जिसमें शहर के घाटों को दर्शाया गया है, जो कभी कोलकाता के सामाजिक जीवन का केन्द्र थे। इस पंडाल को एक बड़े जीवंत कैनवास के रूप में तैयार किया गया है। उम्मीद है कि दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। दुर्गा पूजा उत्सव 28 सितंबर से शुरू होकर दो अक्टूबर को विजयदशमी के साथ खत्म होगा। Durga Puja 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *