ईडी को लालू प्रसाद और उनके बेटे को गिरफ्तार करना चाहिए-दुष्यंत गौतम

Dushyant Gautam Statement- ईडी ने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले में एजेंसी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में सोमवार को लालू प्रसाद से नौ घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की।तेजस्वी मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए।और इसी बीच बीजेपी के महासचिव दुष्यंत गौतम ने  कहा कि लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।दुष्यंत गौतम ने कहा कि लालू प्रसाद ने अपराध किया है, ईडी को उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। लालू प्रसाद जमानत पर बाहर हैं। वे जो टिप्पणी कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है। एजेंसी अपना काम कर रही है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि लालू प्रसाद ने नौकरी देने के लिए पैसे लिए। पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।दुष्यंत गौतम ने कहा कि ईडी के सामने उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करनी चाहिए, न कि बयानबाजी करके।

Read also – संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक संपन्न, सत्तापक्ष और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए

बीजेपी महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि जिसने पाप किया है, अपराध किया है ईडी उसको गिरफ्तार न करे? क्या लालू यादव वही नहीं हैं जिन्होंने सजायाफ्ता हैं। कई बार जमानत पर बाहर आए हैं पैरोल आए हुए हैं तो ये जो टिप्पणी कर रहे हैं उसका कोई मतलब नहीं है। एजेंसी अपना काम कर रही है। क्या ये सत्य नहीं है कि आपने नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है। ये सत्य नहीं है कि चारा घोटाला नहीं हुआ। ये सत्य नहीं है कि सारा का सारा परिवार कहीं न कहीं भ्रष्टाचार में लिप्त है। अगर साफ सथुरे हैं तो जाकर ईडी को बताए न। अपनी बात को रखें देखिए बयानबाजी करना लोकतंत्र पर आक्रमण होता है ये

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *